Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बर्थ डेट के आधार पर आपके लिए कैसा रहेगा जून का दूसरा सप्ताह, सावधान रहने का है समय

जून के दूसरे सप्ताह में अतिरिक्त सावधानी रखने का समय रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही से बचना होगा। जबकि कुछ लोगों को कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी 8 से 14 जून तक का समय कैसा रह सकता है...

अंक 1- जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है

कहीं यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। इस समय सावधान रहें, स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके काम आ सकता है।

अंक 2- जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

पूजा-पाठ की ओर झुकाव रहेगा। व्यापारियों के लिए समय श्रेष्ठ रह सकता है। छोटी-छोटी बातों में वाद-विवाद न करें। क्रोध से बचें।

अंक 3- जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। साथियों के सहयोग से परेशानियां दूर होंगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। धैर्य बनाए रखें।

अंक 4- जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

इस सप्ताह बीमारियों की वजह से परेशानी हो सकती है। दूसरों की वजह से आपकी बाधाएं बढ़ सकती हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही से बचें।

अंक 5- जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23

इस अंक लोगों को प्रेम प्रसंग मे सफलता मिल सकती है। पुरानी योजनाएं लाभ दे सकती हैं। आपका कोई बड़ा काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है। अटका धन मिल सकता है।

अंक 6- जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

अचानक कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। क्रोध से बचें, वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यापारियों के लिए समय लाभ का रहेगा।

अंक 7- जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

इस सप्ताह मित्रों की मदद से सफलता मिल सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। इन दिनों में मौसमी बीमारियों से बचें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

अंक 8- जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

घर में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

अंक 9- जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

ये सप्ताह कड़ी मेहनत करने का है। सोच-समझकर आगे बढ़ें। छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान करवा सकती है। कोई शुभ अवसर हाथ से निकल सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
8 june to 14 june weekly rashifal, ank rashifal, weekly horoscope, numerology, aaj ka ank jyotish

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad