Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बुजुर्ग माता-पिता रोकर बोले- बेटे के हत्यारे खुलेआम घूम रहे

पहले तो दबंगों ने मारपीट कर बेटे को प्रताड़ित किया फिर उसका शव चिरौल के पेड़ से लटका मिला। थाने गए तो वहां पुलिस ने सिर्फ मर्ग कायम किया। ना तो धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया और ना ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। रोते हुए जब यह फरियाद मृत बेटे की मां और पिता ने मंगलवार को कलेक्टोरेट में लगाई तो उनका आवेदन लेने कोई नहीं आया। दो घंटे परेशान होने के बाद पीड़ित परिवार पेटी में अपनी शिकायत डालकर घर चला गया।
मंगलवार को सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट पहुंचे मृतक हनुमत की मां प्रेम बाई केवट और पिता पूर्ण केवट ने बताया कि 19 जून को उसके बेटे हनुमत के साथ गांव के दबंग भरत, केदार और नंदकिशोर लोधी ने गाली हमने बीच बचाव किया। इसके बाद उसके जवान बेटे का शव पेड़ से लटका मिला। इस मामले में पुलिस ने सिर्फ मर्ग कायम किया। जबकि यह सरासर हत्या का मामला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad