Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

रिटायर्ड शिक्षिका, थिएटर आर्टिस्ट और रिफायनरी के दो कर्मचारी पॉजिटिव

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी मंगलवार को 9 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें दो बीना रिफायनरी के कर्मचारी हैं, इसके अलावा गढ़ाकोटा, साईंखेड़ा, विजयटॉकीज, सोमनाथपुरम और मछरयाई में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिले। 9 नए संक्रमित मरीजों के साथ सागर में पॉजिटिव का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया है। अब तक कुल 301 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं मंगलवार को बीएमसी से 4 पॉजिटिव डिस्चार्ज किए गए। जिसके बाद स्वस्थ्य हुए मरीजों का आंकड़ा 219 पर पहुंच गया है।
बीना रिफायनरी परिसर निवासी दो पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें एक 54 और दूसरे 46 वर्षीय पुरूष हैं। जो पूर्व में मिले कर्मचारी से संक्रमित होना बताए जा रहे हैं। वहीं गढ़ाकोटा के विवेकानंद वार्ड निवासी 23 वर्षीय युवक के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। युवक थिएटर आर्टिस्ट है और मकरोनिया स्थित सागरश्री अस्पताल में भर्ती हुआ था, जहां युवक को सांस लेने में समस्या हुई और उसे बीएमसी के सारी वार्ड में भर्ती किया गया।

जिला अस्पताल में भर्ती साईंखेड़ा निवासी 64 वर्षीय पुरुष और मछरयाई निवासी 50 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन दोनों मरीजों में कोरोना के लक्षण देखकर जिला अस्पताल में ही सैंपलिंग की गई थी। जांच के बाद दोनों मरीजों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। मछरयाई निवासी महिला बीड़ी मजदूर है।
ट्रूनॉट मशीन से हुई जांच में भी 2 पॉजिटिव: वहीं जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो मरीज भी पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें लक्ष्मीपुरा वार्ड निवासी 29 वर्षीया महिला और उनका 7 वर्षीय बेटा शामिल है। इनकी जांच जिला अस्पताल की ट्रूनॉट मशीन से हुई थी। टेस्ट पॉजिटिव होने के बाद कंफर्मेशन के लिए सैंपल बीएमसी भेजे गए, जहां दोनों के पॉजिटिव होने की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों पॉजिटिव हैं।

वहीं सारी वार्ड में भर्ती सोमनाथपुरम निवासी 64 वर्षीय वृद्धा और विजय टॉकीज निवासी 65 वर्षीय वृद्ध भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जो कि किनाना दुकान संचालक हैं। वृद्ध पूर्व में पॉजिटिव मिले मरीज के संपर्क में थे, जिसके कारण इन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। वहीं वृद्धा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सोमनाथपुरम निवासी 64 वर्षीय वृद्धा रिटायर शिक्षिका हैं।

डेथ ऑडिट: सीवियर निमोनिया के चलते 80 % खराब हो गए थे वृद्धा के फेफड़े

जिले में कोरोना से हुई 18 वीं मौत के मामले में डेथ ऑडिट को लेकर जिला अस्पताल और बीएमसी आमने-सामने आ गए।
जिला अस्पताल के अफसरों का कहना था कि कोरोना से मौत हुई है, इसलिए डेथ ऑडिट बीएमसी करेगा। जबकि बीएमसी प्रबंधन का कहना था कि जिस अस्पताल में मौत हुई, रिपोर्ट उसी को देना है। दोपहर तक चली बहस के बाद संभागायुक्त ने डीन और सिविल सर्जन को अपने कार्यालय में बुलाया और नियम व गाइडलाइन देखकर डेथ ऑडिट की जिम्मेदारी जिला अस्पताल को सौंपी।

इसके बाद जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने 4 सदस्यों की कमेटी गठित की और वृद्ध महिला की मौत को लेकर डेथ ऑडिट कराया। वहीं देर शाम रिपोर्ट संभागायुक्त को भेजी गई। रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया है कि बाइसा मुहल्ला निवासी 60 वर्षीय वृद्धा की मौत रविवार रात 9 बजे हुई थी। महिला हाइपरटेंशन, डायबिटीज और सीवियर निमोनियाकी शिकायत थी। वहीं सीटी स्कैन में महिला के फेफड़े 80 फीसदी तक खराब होना पाए गए। जिसके कारण कोरोना का संक्रमण तेजी से फेफड़ों में फैल गया और जिसके कारण महिला को पहले सांस लेने में तकलीफ हुई और जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तब तक उनकी मौत हो गई।

1200 से अधिक सैंपल हुए पेंडिंग, रिपोर्ट समय पर मिल सके इसलिए 500 सैंपल भेजे भोपाल

वायरोलॉजी लैब से मंगलवार को 500 सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। इसके पीछे लगातार बड़ी संख्या में हो रही सैंपलिंग बताई जा रही है। स्थिति यह है कि लैब में 1200 से अधिक सैंपल पेंडिंग पड़े हैं और अब इनके एक्सपायर होने की भी खतरा बन गया है। वहीं एक दिन में मिलने वाली रिपोर्ट सैंपलिंग के तीसरे दिन तक नहीं मिल पा रही है। इन्हीं कारणों को देखते हुए मंगलवार को संभागायुक्त जेके जैन ने वायरोलॉजी प्रभारी को सैंपलों की जांच केलिए भोपाल स्थित वायरोलॉजी लैब से मदद मांगने को कहा गया। जिसके बाद लैब से 500 सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए।

हालांकि भोपाल में भी सैंपलों का लोड काफी ज्यादा है। ऐसे में वहां से भी रिपोर्ट आने में कम से कम दो दिन लगेंगे। यानी गुरुवार तक सैंपलों की रिपोर्ट मिल सकेगी। ऐसे में क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती संदिग्धों को रिपोर्ट के लिए इंतजार करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad