Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बाढ़ आपदा प्रबंधन की बैठक संपन्न



मोइन खान✍


 कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में आज बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर बैठक संपन्न हुई । बैठक में वर्षाकाल के दौरान बाढ़ आपदा नियंत्रण को लेकर चर्चा की गई । इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह नागेश, अतिरिक्त कलेक्टर श्री राजेश बाथम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शशांक गर्ग, नगर निगम आयुक्त श्री राजेश शाही व होमगार्ड कमाण्डेंट सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।   

      बैठक में बताया गया कि जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 122 ग्राम व 7 शहरी क्षेत्र है तथा छोटे और बड़े कुल 128 बांध व तालाब है । जिसमें माचागोरा, कन्हरगांव और तोतलाडोह 3 बड़े बांध है । इन बांधों को बाढ़ व अतिवृष्टि के लिये सुदृढ़ीकरण किया गया है । इस दौरान बाढ़ के इतिहास एवं वर्तमान स्थितियों के कारण बाढ़ के खतरे को देखते हुये बाढ़ आपदा के नियंत्रण के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि इस दिशा में समय पूर्व सक्रियता से कार्य करें ताकि किसी प्रकार की अवांछित परिस्थितियां उत्पन्न नहीं हो । अत्यधिक वर्षा और जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होना बाढ़ के प्रमुख कारणों में से है । इस संबंध में निर्देश दिये गये कि ऐसी नदियां जिसमें जल स्तर बढ़ने पर बाढ़ आती है या बाढ़ की संभावना रहती है, तो इसकी चेतावनी जारी करने के साथ ही खतरे के जल स्तर का चिन्हांकन कर बाढ़ आपदा नियंत्रण में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षित करें। साथ ही बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष तैयार करने, प्राकृतिक जलाशय एवं जल निकास के लिये नालियों की सफाई करने, जलाशयों के किनारे अतिक्रमण हटाने, तटबंधों का सुदृढ़ीकरण करने, बाढ़ पूर्व सूचना की व्यवस्था करने और आपातकालीन कार्यवाही के लिये आवश्यक सेवाओं के रख-रखाव, समन्वय, आवश्यक वस्तुओं का भंडारण, दवाई व चिकित्सक दल, पशु चिकित्सा सेवायें, स्वास्थ्य व स्वच्छता, पेयजल, अस्थायी शिविर, खाद्यान्न की व्यवस्था आदि पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे संवेदनशीलता के साथ इस दिशा में कार्य करें।

      कलेक्टर श्री सुमन ने कहा कि इन बातों के साथ ही जनजागृति अभियान चलाकर बाढ़ से बचने की जानकारी दें । उनके दूरभाष नंबर, मोबाईल नंबर की जानकारी के साथ जिला आपदा नियंत्रण केन्द्र को पूरी तरह सक्रिय करें । जिला कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती स्मृति खंडेलवाल को बनाया गया है जिनका फोन  नंबर 07162-243423 व मोबाईल नंबर 9131476077 है । इसी प्रकार तहसील स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। तहसील स्तर पर संबंधित एस.डी.एम. व तहसीलदार से बाढ़ व अतिवर्षा के संबंध में संपर्क किया जा सकता है । बैठक में कमाण्डेंट होमगार्ड को बाढ़ आपदा से बचाव के लिये मोटरबोट, रस्सी, टार्च आदि आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर होमगार्ड के जवानों को तैयार रखने के निर्देश दिये गये। साथ ही जलाशयों से जल छोड़ने के पूर्व इस आशय का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने और बाढ़ आपदा के नियंत्रण के लिये जिला, तहसील व ग्राम स्तर पर निगरानी टीम को सक्रिय कर प्रभावित स्थलों पर साईनेज लगाने के निर्देश भी दिये गये।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad