मोइन खान✍
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने आज कोविड-19 महामारी के दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिये मेहनत, निष्ठा, लगन और कर्तव्य परायणता से कार्य करने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोड़ी में पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुवर्णा सूर्यवंशी और स्टाफ नर्स श्रीमती पूनम भादे को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और यह आशा व्यक्त की गई कि भविष्य में भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवायें देती रहेंगी ।
जिला आयुष अधिकारी डॉ.किशोर गाडबैल ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुवर्णा सूर्यवंशी लगातार तीन महीने से क्वारंटाईन सेंटर सिंगोड़ी में अपनी सेवायें दे रही है । इसी प्रकार क्वारंटाईन सेंटर सिंगोड़ी में पदस्थ स्टाफ नर्स श्रीमती पूनम भादे भी अपनी 14 महीने की बेटी को उनके दादा-दादी के पास छोड़कर पूरी लगन और निष्ठा के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवायें दे रही है । डॉ.सूर्यवंशी और श्रीमती भादे के कार्यो की प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री फैज अहमद किदवई द्वारा भी प्रशंसा की गई है । इस दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एल.एन.उइके तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।

