बैतूल, 01 जून 2020
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित जवाहर बाल भवन, भोपाल द्वारा इस संकट की घड़ी में बच्चों को सृजनात्मक गतिविधियों से जोड़े रखने के लिए संकट में सृजन के अंतर्गत दो आयु वर्ग 05 से 10 एवं 11 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन राज्य बालश्री कला प्रतियोगिता 20 जून तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में लेखन में कविता, कहानी, आलेख, सृजनात्मक कला में चित्रकला, हस्तकला, मूर्तिकला एवं प्रदर्शनकारी कला में संगीत, नृत्य, अभिनय विषय में रूचि रखने वाले सृजनशील बच्चे जवाहर बाल भवन की वेबसाइट http://www.

