Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

माँ ताप्ती जन्मोत्सव पर रिलीज हुआ वीडयो सांग यूट्यूब पर गढ़ रहा है नए आयाम।




माँ ताप्ती जन्मोत्सव पर रिलीज हुआ वीडयो सांग यूट्यूब पर गढ़ रहा है नए आयाम।
कुलदीप पहाड़े ✍️
मुलताई। माँ ताप्ती की पाँवन नगरी मुलताई में आज माँ ताप्ती का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक साथ मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते हर बार की तरह इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ भाड़ कम ही नजर आएगी क्योकि प्रशासन ने बाहर से श्रद्धालुओं को मुलताई पहुचने से मना किया है। 
          वहीं पर एक वर्ष पूर्व ताप्ती जन्मोत्सव के दिन यूट्यूब के माय मुलताई चैनल पर रिलीज हुआ एक वीडियो सांग "भक्तों बधाई है बधाई है, ताप्ती जन्म की खुशियां छाई है" पूरे साल भर सभी ताप्ती भक्तों द्वारा देखा, सुना और सराहा गया। वीडियो सांग में प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर की सुमधुर आवाज है। स्थानीय कलाकारों के साथ मिल कर स्थानीय लोगो ने इसका वीडियो आम जन के लिए प्रस्तुत किया है। इस वीडियो के बाद से यूट्यूब पर लगातार वीडियो की संख्या बढ़ रही है।
        माय मुलताई चैनल के पाशा खान ने बताया की उनका मकसद माँ ताप्ती की महिमा को देश विदेश तक पहुचाना है। वैसे तो माँ ताप्ती की ख्याति पूरे विश्व मे है जिसके प्रचार प्रसार की आवश्यकता है, वीडियो के माध्यम से हम लगातार यह प्रयास कर रहे है।

        इस वीडयो को देखने और सुनने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते है - https://youtu.be/9kHvyeBAsVc

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad