पाशा खान ✍️
मुलताई। आज पुण्य सलिला माँ तापी के जन्मउत्सव के पवन अवसर पर माँ तापी स्मारिका का ई विमोचन किया गया, जिसे जनहित मे डिजिटल एडिशन मे तापी भक्तो के लिए माँ तापी की महिमा, आरती, स्तवन, अष्ठक, कथा, दर्शन यात्रा इत्यादि समस्त जानकारी है।
इसका विमोचन प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक श्री जीतेन्द्र जी जामदार संयोजक नमामि नर्मदा प्रकल्प, अध्यक्ष नर्सिंग होम एसोसिएशन, सदस्य राज्य covid -19 नियंत्रण समिति भाजपा नेता के शुभ हस्ते किया गया। इसका प्रकाशन तपन( मोनू) खंडेलवाल प्रदेश सहसंयोजक, जिलाध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन के द्वारा किया गया। जिसमे विशेष सहयोग संकलन पंडित श्री विश्वक्सेन देशमुख के द्वारा सम्पादित किया।
माँ तापी तापी के करोडो भक्तो को सुगमता से जानकारी हेतु नमामि नर्मदा प्रकल्प के द्वारा इस स्मारिका का प्रकाशन किया गया। सभी भक्तो से अपील की गई है कि इस डिजिटल एडिशन स्मारिका से अधिक लोगो को लाभ हो जिन्हे ये स्मारिका नहीं प्राप्त हो पायी वे प्रकशक से समपर्क करके डिजिटल मोड़ मे प्राप्त कर सकते है।


