Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई में आर्मी और पुलिस भर्ती के लिए बच्चों को सशक्त बनाने दे रहे फ्री फिजिकल ट्रेनिंग




मुलताई -  भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच खुद को फिट रखना बड़ा चैलेंजिंग हो गया हैं । कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए  बॉडी में  प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना बहुत जरूरी है इसीलिए आज के दौर में  व्यायाम करना बहुत जरूरी हो गया है साथ ही पुलिस भर्ती आर्मी भर्ती में फिटनेस का बहुत महत्व है जिसके आधार पर ही सिलेक्शन होता है इसी तर्ज पर मुलताई के युवा इस तरफ खासी रुचि दिखा रहे हैं


इन युवाओं की मदद के लिए फ्री फिटनेस ट्रेनिंग देने के लिए माँ ताप्ती बजरंग व्यायाम शाला फव्वारा चौक मुलताई आगे आया हैं। देश सेवा भाव से फिजिकल फिटनेस ट्रेनर पवन कोडले BSF के द्वारा नि:शुल्क परीक्षण दिया जा रहा है  ट्रेनर पवन कोडले ने बताया की हम 15 दिनों की फिजिकल फिटनेस कैम्प दिनांक 22/06/20 से से प्रारंभ करने जा रहे हैं जो की  हाई स्कूल ग्राउंड मुलताई पर  प्रातः 5:30 से 7 बजे तक रहेगा । जिसमेँ आर्मी, र्पुलिस भर्तीयो के फिजिकल टेस्ट की ट्रेनिंग, योगा, वजन घटने बढ़ाने के लिए व्यायाम और खाना पान की जानकारी और ऊँचाई बढ़ाने के लिए व्यायाम, चेस्ट को छोड़ा करने के व्यायाम मसल्स पावर बढ़ाने वाले व्यायाम करवाये जाएंगे 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad