मुलताई - आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देशभर में लोगों ने पेड़ लगाये। इस दौरान प्रकृति को हरा-भरा करने का संकल्प लिया गया। कोरोनाकाल में गणेश मंदिर व्यापारी संघ द्वारा दत्त मंदिर के मंत्रोच्चार के साथ पौधरोपण कर उन्हें पोषित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर एसडीएम सीएल चनाप, एसडीओपी नम्रता सौंधिया, तहसीलदार सुधीर जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष हनी भार्गव, कांग्रेस नेता सुमित शिवहरे, सौरभ जोशी, कपिल खंडेलवाल, अजय गावंडे, सर्वेश जोशी, संदीप राजतारा, नितेश राउत सहित व्यापारी उपस्थित थे।
Random Posts
4/footer/random

