आकाश मानकर ✍🏻
मुलताई। पूरे देश दुनिया मे जहा कोरोना का प्रकोप चल रहा है, उससे बैतूल जिले भी अछूता नही रहा है। पूरे जिले में कोरोना के संक्रमण बढ़ते ही जा रहे है। लेकिन अब एक नई मुसीबत टिड्डी दल ने मुलताई में अपनी दस्तक दे दी है।
कुछ दिन पहले टिड्डी दल आठनेर होते हुए पांढुर्ना साइड निकल गया था, जहा से पूरा दल तीन हिस्सों में बट जाने से उनकी संख्या में कमी तो जरूर आई थी। लेकिन टिड्डी दल का जो झुंड छिंदवाड़ा साइड गया था वह अपना रास्ता बदल कर अब पुनः मुलताई क्षेत्र में अपनी दस्तक दे चुका है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज दोपहर में लगभग 1 बजे टिड्डी दल ने बरखेड़ा जाम में के खेतों में अपनी दस्तक दी। जहा पर ग्रामीणों ने खेतो में थाली, घण्टी, पीपे बजा कर जन्हें भगाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि करीब 3 बजे तक टिड्डियों का दल वहां से आगे निकल गया।

