Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

स्वच्छता के नाम पर मात्र खाना पूर्ति, नगर में फैला गंदगी का आलम



मुलताई। यूं तो मुलताई मां ताप्ती की उद्गम स्थली होने के कारण पवित्र नगरी की श्रेणी में आता है, लेकिन मुलताई के कुछ एक वार्ड को अपवित्र की श्रेणी में प्रशासन द्वारा रखा गया है जिसमें नेहरू वार्ड, गांधी वार्ड, एवं इंदिरा गांधी वार्ड का आंशिक अंश अपवित्र श्रेणी में  है आज नगर में जहां देखो वहां गंदगी का अंबार लगा है खास तौर पर मुलताई के गांधी वार्ड इंदिरा गांधी वार्ड में गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही है, वही नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा दूसरे वार्ड  से कचरा डंप कर रिक्शा गाड़ी से लाकर यहां डाला जाता है जिसकी सूचना पूर्व में भी कई बार सीएमओ को दी जा चुकी है लेकिन फिर वही स्थिति बनी हुई है,आप यह जो गंदगी देख रहे हैं यह कृषि उपज मंडी रोड पर गंदगी का अंबार लगा है, जिसकी सूचना नगर पालिका कर्मचारी को दी गई उन्होंने बताया कि आज सुबह कचरा गाड़ी का टायर पंचर हो जाने के कारण यह कचरा नहीं उठा है निश्चित ही इसे कल उठाया जाएगा. अब सवाल यह उठता है कि बारिश का मौसम चालू हो चुका है जिस वजह से मच्छर और मक्खियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है देखना यह है कि नगर प्रशासन कब नींद से जागता है, वही इस गंदगी को लेकर वार्ड वासियों में रोष व्याप्त है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad