Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को अपशब्द कहने पर न्युज इंडिया 18 के एकंर अमिष देवगन के खिलाफ सौपा ज्ञापन।

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को अपशब्द कहने पर न्युज इंडिया 18 के एकंर अमिष देवगन के खिलाफ सौपा ज्ञापन।


चिचोली। भारतीय एकता और अखंडता की पहचान गंगा जमुनी तहजीब जहा पर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती एक ऐसा नाम जिसे न सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोग मानते है बल्कि हिन्दू भी बराबर आस्था रखते है। लेकिन विगत दिनों के एक न्युज इंडिया 18 पर एक डिबेट में न्यूज एकंर अमिष देवगन ने उनके खिलाफ अपशब्दों का उपयोग कर डाला। देखते ही देखते पूरे देश भर में इस मामले ने तूल पकड़ लिया और अब हिन्दू मुस्लिम सभी की आस्था का सवाल आ खड़ा हुआ, सभी को ठेस पहुची। न्यूज एंकर के खिलाफ FIR की माँग लगातार की जा रही हैं। 
        चिचोली के मुस्लिम समुदाय द्वारा पुलिस थाने में FIR दर्ज करने के लिए ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर जामा मस्जिद के इमाम मो. सुलेमान ने बताया कि न्युज इंडिया18 में डिबेट के वक्त अमिष देवगन ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को अपशब्द कहा जिससे उनके मुरिद एवं मुस्लिम समुदाय को ठेस पहुंची, जिस कारण समाज में रोष उत्पन्न हुआ हैं। उन्होंने बताया कि हमने इस मामले में चिचोली थाना प्रभारी से मामला दर्ज कर कारवाई की मांग की।
            इस मौक़े पर जूबेर आलम , हाफिज अब्दुल रशीद, नूरी मस्जिद सदर साजिद खान, सोहेल शाह , अमन खान, सोमी खान , सोहेल शेख, रजा बरकाती, साजिद खान, शाहरुख मदारी आदि मुस्लिम समुदाय उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad