चीन का पुतला जलाया कर जताया आक्रोश।
मुलताई। भारतीय सीमा पर चीन के साथ मुठभेड़ में सेना के जवानो के शहीद होने पर पूरे देश मे चीन के खिलाफ गुस्सा साफ नजर आ रहा है। इसी तरह आज मुलताई नगर के लोगो ने अपने गुस्से का इजहार फव्वारा चौक पर चीन का पुतला फूंक कर जताया गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हनीभार्गव जी के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष हेमन्त शर्मा, हनी सरदार, मनीष माथनकर, रमेश कड़वे, प्रकाश पवार, सतीश ठाकरे, दिनेश बर्थे, दिनेश ढोलेकर आदि ने चीन का पुतला जलाया।
युवा नेता सतीश ठाकरे ने बताया कि लगातार चीन अपनी नापाक हरकतों से बाज नही आ रहा है, कभी सीमा विवाद के नाम पर तो कभी भारतीय सेना पर हमला करके अपनी टेडी चाल चल रहा है। जिससे हम सभी देशवासियों में भारी रोष व्याप्त है चीन को सबक सिखाने के लिए हमे चीनी समान का उपयोग न करते हुए विरोध करना चाहिए।

