Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पेट्रोल डीजल को बढ़ती कीमत पर युवा कांग्रेस ने मोटरसाइकिल को पैदल धक्का लगाकर जताया विरोध।

पेट्रोल डीजल को बढ़ती कीमत पर युवा कांग्रेस ने मोटरसाइकिल को पैदल धक्का लगाकर जताया विरोध।



बैतूल। जिला मुख्यालय ऑयर आज युवा कांग्रेस बैतूल के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सरफराज खान के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा की जा रही पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। 
           विरोध करते हुए सभी ने अपने अपने मोटरसाइकिल को पैदल धक्का लगाया और पैदल ही अपनी गाड़िया लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुचे। इस अवसर पर सरफराज खान ने बताया कि लगातार बेतहासा कीमतें बढ़ने से आम जन परेशान हो रहा है, एक तो कोरोना महामारी में लॉक डाउन की मार ऊपर से अब पेट्रोल डीजल के दामो में बढोत्तरी असहनीय हो चुकी है।

           ज्ञापन सौंपते समय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजा सोनी जी, अतुल शर्मा,अनिकेत गुदवारे, राहुल छत्रपाल,प्रदीप कोकाटे,आबिद खान, राहुल वर्मा,महेश थोटेकर,मनीष नागले,अंकित नाडेकर, पीयूष धुर्वे आदि युवक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad