मुलताई। किसानों का कर्ज माफी एवं बीमा राशि दिलाने हेतु पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे ने मुलताई तहसील कार्यालय पहुच कर एसडीएम सी एल चनाप को मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा आज नित नए किसान विरोधी फैसले लिए जाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। जहां कोरोना नामक महामारी से वैसे ही किसान, मजदूर सहित आमजन लगातार परेशान हो रहे है। वहीं भाजपा सरकार किसानों का हक मारकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है।
पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा है कि यदि 15 दिनों में किसानों को राहत नही दी जाती है तो कांग्रेस पार्टी द्वारा विशाल जन आंदोलन किया जावेगा।


