मुलताई। आज शाम अचानक चन्दोरा कला 2 के पास सड़क पर मुलताई की ओर जा रहे एक आयशर के पलट जाने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आयसर में गेहूं भरा हुआ था।
दुर्घनाग्रस्त आयसर सड़क की पटरी से होते हुए सड़क किनारे पलट गया। आयसर कि पलटने से गाड़ी में भरा गेंहू बिखर गया। हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नही हुआ। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण किसी गाड़ी को साइड देने के चलते गाड़ी पलट गयी। हमे यह खबर भेजी है हमारे पाठक सुमित बरोदे ने।

