जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आने की जानकारी मिलते ही ब्लॉक के मेडिकल आफिसर ने मौके पर पहुँच कर गाँव को कंटेंमेंट जोन घोषित किया है। वही संपर्क में आने वाले लोगो की हिस्ट्री ली जा रही है। परिवार के अन्य सदस्यों को होम कोरन्टीन किया जाएगा।
आज सुबह की बुलेटिन आने तक अब जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 32 हो गई है। जिसमे 29 ऐक्टिव केस है। पॉजिटिव महिला को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने 108 दल रवाना हो चुका है वही मौके पर अन्य अधिकारियों और पुलिस भी पहुँच चुकी है। अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

