Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

जिले में कोरोना का कहर जारी। 31 पहुचा संक्रमितों का आंकड़ा।



बैतूल। जिले में आज तीन पॉजिटिव केस मिलने से अब जिले में कोरोना संक्रमित केस का आंकड़ा 31 पर पहुच चुका है। जिसमे दे फिलहाल 3 मरीज ठीक होकर वापस अपने घर जा चुके है।
            आपको बता दे कि आज सुबह सेहरा के पास ग्राम गोराखार में एक, शाम को आमला के खेडलीबाज़ार में एक और अभी रात में भैसदेही में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। बताया जा रहा है कि ये तीनो भी महाराष्ट्र के मुम्बई से ही वापस लौटे थे। तीनो ही जगह कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से ग्राम गोराखार, खेड़ली बाजार और भैसदेही में कोलाहल का विषय बना हुआ है।
            गोराखार में मुम्बई से आऐ हुऐ युवक को गाँव मे होम कोरन्टीन किया गया था। जिसका 30 मई को सैंपल लेने के बाद आज युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसे सेहरा ब्लॉक के आइसोलेशन सेंटर खेड़ी सावलीगढ़ में 108 की सहायता से भर्ती कराया गया है। वही एक मरीज खेड़ली बाजार में कोरोना पाजीटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद अब भैंसदेही में इस तरह कुल मिलाकर जिले में एक्टिव केसों की संख्या 27 हो चुकी है। अभी तक बैतूल जिले में कोरोना के 31 केसो की पुष्टि की गई है। जिसमे से तीन मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 
            बैतूल में लगातार कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ने से आम जनता सकते में है। वही प्रशासन लगातार जनता से अपील कर रहा है कि वे सोशल डिस्टेंस का पालन करे। पाठकों को बता दे कि कोरोना का कहर जारी है, अब सतर्कता की आप की बारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad