मूलताई - शिष्यों ने अपने शिक्षक दिनेश हरफोडे की शादी की सालगिरह पर पौधा भेट किया और वृक्ष को बचाने का संदेश दिया ।
दिनेश हरफोडे बताया कि इस बार शादी की सालगिरा में बहुत ज्यादा खुशी हो रही है कि मेरे शिष्य जिन्हें मैंने पढ़ाया है वह अब पौधे लगाने का यह नेक काम कर रहे हैं जब भी किसी का जन्मदिन हो या शादी की सालगिरह हर खुशी के मौके पर यह सबको पौधा भेंट करते हैं इस बार मेरी शादी की सालगिरह पर मेरे शिष्य मेरे घर आए और मुझे पौधा भेट किया और शपथ ली की मैं इस पौधे को अपने घर के आंगन में लगाऊं और पानी देता रहूँ । मैंने भी इनसे वादा किया कि मैं इस पौधे को अपने आंगन में लगाऊंगा और बराबर पानी दूंगा इस तरीके से पर्यावरण प्रेमियों ने मुझे शादी की सालगिरह की बधाई दी ।

