गायत्री परिवार के वरिष्ठ सक्रिय कार्यकर्ता रामदास जी देशमुख एवं मीरा जी देशमुख ने बताया को उन्होंने करीब 2000 लोगों से फोन पर और डोर टू डोर जाकर संपर्क किया था। उन्हें गायत्री मंत्र और यज्ञ के बारे में जानकारी दी और बताया की किस तरह वे लोग अपने ही घरो में रहकर इस यज्ञ को पूरा कर सकते है।
जिसमे से लगभग 1100 लोगो ने अपने अपने घर में रहकर अपने परिवार के साथ इसे पूरा किया। जिसके लिए समय भी निर्धारित किया गया था। प्रातः 8से 12 और दोपहर 4से शाम 7 बजे तक यज्ञ और मंत्र जाप किया गया।
मीरा देशमुख ने राधेश्याम मालवीय के डी वाडेकर शीला पवार आदि के घरों में यज्ञ संपन्न करवाया जिसमें कोरोना से बचाव व निराकरण हेतु महामृत्युंजय जाप भी किया गया

