Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया



आमला। मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि आमला नगर और ग्रामीण के अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मान आज आमला नगर की अग्रणी संस्था सुषमा महिला जन कल्याण समिति आमला द्वारा किया गया। कोरोना संकट के बीच हमारे कोरोना वारियर्स लगातार निर्भीकता के साथ काम कर रहे है। विपरीत परिस्थितियों के बीच मुस्तैदी के साथ डटे हुए है। विद्युत विभाग के हमारे कर्मचारी लाइनमैन सहित पूरा अमला आज सेवा भावना से लगा हुआ है। इन सभी कोरोना वारियर्स का आज सम्मान किया गया। 
          समिती द्वारा नीलकंठ लिल्होरे प्रबंधक आमला ग्रामीण,इंद्रपाल सिंह भलावी सहायक प्रबंधक आमला ग्रामीण,ओमप्रकाश कुमरे सहायक प्रबंधक बोरधई,सहित राजकुमार नकुल प्रबंधक आमला नगर,चेतना सावनेरे सहायक प्रबंधक आमला नगर सहित महेंद्र कुमार सोनी,संदीप सिंधिया आदि का स्मृति चिन्ह प्रदाय कर सम्मानित किया गया।साथ ही समस्त लाइनमेन, कार्यालयीन कर्मचारी सहित समस्त कर्मचारियों का गमछा श्री फल तथा मास्क प्रदाय कर सम्मान किया गया।इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष आराधना मालवीय,सहयोगी मनीष मिसर भाजपा आई टी सेल सह संयोजक, मनोज विश्वकर्मा, यशवंत यादव भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आमला,महेश मर्सकोले पूर्व मंडल महामंत्री,अकरम खान,मोहन देवड़े आदि के हस्ते सम्मान किया गया।सभी पर पुष्प वर्षा कर भी सम्मान किया गया।
           इस अवसर पर अपने उद्बोधन में आराधना मालवीय मनीष मिसर ,यशवंत यादव, मनोज विश्वकर्मा,ने कहा की विद्युत विभाग के हमारे कर्मचारी सर्दी गर्मी बरसात आदि किसी भी मौसम में किसी भी समय तत्परता के साथ काम मे लगे रहते है।आज कोरोना संकट के समय भी उसी लगन और धैर्य के साथ अपने काम मे जुटे है।हम इनके कुशल कार्यो की सराहना करते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad