चोपना -घोड़ाडोंगरी- चोपना क्षेत्र के बटकीडोह पंचायत के अंतर्गत बिष्णुपुर ग्राम में दोपहर लगभग 1:30 बजे अज्ञात लोगों ने घर मे घुसकर कुल्हाड़ी, गैती, फावड़ा से बटकीडोह जनपद सदस्य विष्णुपद हलदार के भाई डॉ महादेव हालदार की जघन्य हत्या कर दी। हत्या काण्ड को अंजाम दे कर आरोपी फरार हो गए। हमले में लहूलुहान हुए डॉ महादेव हालदार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
चोपना थाना प्रभारी गोविंद सिंग राजपूत ने बताया कि बिष्णुपुर निवासी चांदसी डॉ महादेव हालदार की हत्या तब कर दी गई। जब वो अपने घर मे पत्नी विनीता और 5 बच्चे को लेकर एक ही रूम में सो रहे थे। महादेव की बड़ी बेटी देवीश्री हालदार ने बताया कि करीब 3 लोग घर के अंदर घुसकर मेरे पिताजी के सिर पर कुल्हाड़ी और गैती से मारा तो पिताजी के चिल्लाने की आवाज पाकर हम सभी भाई बहन की नींद खुल गई तो मैंने देखा कि 3 लोग मुह पर कपड़ा बंधा हुए उनके हाथ मे कुल्हाड़ी, गैती और फावड़ा से वो लोग मेरे पिताजी के सिर पर लगातार बार कर रहे है में बीचबचाव के लिए गई ,तो मेरे वाएँ हाथ पर चोट लगी है।
हम लोगो ने चिल्लाया पर घर मे टीवी चालू था मेरे छोटे दोनो भाई टीवी देखते हुए सो गए थे हत्यारो ने tv का वॉल्यूम बहुत ज्यादा बड़ा दिया था। खून देखकर मेरी माँ और मेरी छोटी बहन बेहोश हो गई। मेरे दोनो भाई भी बेहोश हो गए। जब में बाहर दौड़कर आकर लोगो को आवाज दी तब तक वो लोग घर के पीछे जंगल की और से भाग गए बाहर भी 2 लोग और थे। मेरे पिताजी रूम के अंदर ही दम तोड़ दिए।
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस के हाथ कोई पुख्ता जानकारी नही लग पाई है कि किन लोगों ने इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया। sdop सारणी, अडिशनल sp बैतुल मौके पर पहुँच कर मामले की छानबीन कर रहे है। जांच बाद ही हत्या के कारण का खुलासा हो पायेगा । लेकिन घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है।

