Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बसों के एजेंट अपनी मांगों को लेकर विधायक निवास पहुचे



मुलताई। लॉक डाउन के चलते आर्थिक तंगी की हालत से जूझ रहे है बस एजेंट कल एसडीएम से मिल कर उन्हें सहायता राशि के लिए ज्ञापन दिए थे। आज एजेंटों की खराब माली हालत को देखते हुए एजेंट संघ मुलताई विधायक सुखदेव पांसे के निवास पर पहुचा।
            बस एजेंटो की खराब स्थिति को देखते हुए सभी ने विधायक सुखदेव पांसे से पांच हजार रूपए प्रतिमाह के हिसाब से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए अपनी मांग बताई।
        इस पर सुखदेव पांसे ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि कलेक्टर और एसडीएम से बात करके तीन माह का राशन उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे और आर्थिक सहयोग के लिए प्रदेश सरकार के समक्ष विषय को रखा जाएगा। 
       ज्ञापन देने एजेंट संघ के अध्यक्ष किसन उदासी, उपाध्यक्ष बाबू पठान सचिव सतीष बारंगे आदि विधायक के कार्यालय पहुचे थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad