Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

चिरईडोंगरी के रास्ते जिले में फिर पहुंचा टिड्डी दल

जिले के चिरईडोंगरी के रास्ते जिले के परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर टिड्डी दल ने प्रवेश किया हैं। उपसंचालक कृषि सीआर गौर का कहना रहा कि जिले के परसवाड़ा विकासखंड के सीमावर्ती क्षेत्र पर टिड्डी दल ने डेरा जमाया हुआ हैं। चिरईडोंगरी का क्षेत्र जिले के परसवाड़ा से लगा हुआ है। इसके अलावा टिड्डी दल कान्हा नेशनल पार्क में भी सक्रिय रहा हैं।

कृषि विभाग द्वारा टिड्डी दल की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही हैं। कृषि विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर जहां पर टिड्डी दल सक्रिय हैं उन स्थानों पर दवाईयों का छिड़काव किया गया हैं। उल्लेखनीय है कि इसके पखवाड़े पूर्व टिड्डी दल ने महाराष्ट्र राज्य के भंडारा जिले के तुमसर तहसील के रास्ते जिले में प्रवेश किया था। हालाकि इन दिनों फसल लगी नही होने के कारण नुकसान की संभावना कम ही बताई जा रही हैं लेकिन ये टिड्डी दल पेड़ों की पत्तियों का ज्यादा चट करते देखे जा रहें हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Locust team reached district again via Chiraidongri

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad