शहर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने 22 वर्षीय युवती के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपी युवक ने घटना को अंजाम उसवक्त दिया जब युवती अपने घर में नहा रही थी। बताया जा रहा है कि युवती 60 फीसदी झुलसी है। आरोपी युवक के हाथ भी झुलस गए हैं। पुलिस ने युवक-युवती दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली 22 वर्षीय युवती घर पर नहा रही थी। तभी पड़ोस में रहना वाला युवक विजय यादव चुपके से घर में घुसा और बाथरूम की खिड़की से पट्रोल डाल आग लगा दी। युवती की चीखने की आवाज सुन परिजन वहां पहुंचे और उसे बाथरूम से निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। युवती के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने के दौरान युवक भी झुलस गया । लेकिन उसी स्थिति में भागते हुए घर पहुंच कर किसी जहरीली वस्तु का सेवन भी कर लिया। आरोपी युवक भी जिला अस्पताल शहडोल में भर्ती कराया गया है जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का मानना है कि एकतरफा प्यार ने आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
