Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

जन्मदिन से एक दिन पहले नेहा कक्कड़ ने शेयर की अपनी स्ट्रगल जर्नी, दिखाया बचपन में जगराता करने से लेकर कामयाबी पाने तक का सफर

नेहा कक्कड़ 6 जून को अपना 32वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। इससे ठीक एक दिन पहले सिंगर ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए अपनी स्ट्रगल जर्नी शेयर की है। इसे उन्होंने ‘स्टोरी ऑफ कक्कड़’ नाम दिया है जिसमें वो अपने परिवार का मुश्किल के दिनों से कामयाबी का सफर शेयर करने वाली हैं।

नेहा ने वीडियो की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। इस वीडियो को सिंगर टोनी कक्कड़ ने बेहतरीन रैप सॉन्ग के जरिए समझाया है। उन्होंने बताया कि 1988 में जब नेहा का जन्म हुआ तो परिवार काफी तंगी से गुजारा कर रहा था। पूरा परिवार अपना पेट पालने के लिए जगराता किया करता था। नेहा की बहन सोनू पहले से ही माता पिता की मदद करती थीं जिन्हें देखकर नेहा ने भी खुद गाना सीख लिया। नेहा बचपन से ही सुरीली थीं जिसके कारण उन्हें खूब सराहना मिलती थी।

वीडियो टोनी कक्कड़ के यूट्यूब पेज पर डाला गया है। इसमें जगराता करते हुए नेहा की कई वीडियो और तस्वीरें भी डाली गई हैं। जल्द ही इसके आगे की कहानी भी दिखाई जाने वाली है जिसमें बताया जाएगा कि किस तरह नेहा ने दिल्ली से मुंबई का सफर तय कर कामयाबी हासिल की है।

इंडियन आइडल 2 से मिली थी पहचान

नेहा ने पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल से अपनी पहचान बनाई। शो की सबसे छोटी कंटेस्टेंट नेहा काफी जल्दी शो से बाहर हो गई थीं। जहां वो अब बतौर जज नजर आ रही हैं। नेहा ने अपने शुरुआती करियर में कई फिल्मों में बतौर कोरस सिंगर की भूमिका निभाई जिसके बाद उन्हें ‘ना आना इस देश मेरी लाडो’ शो का टाइटल सॉन्ग मिला। इससे उनके करियर को उड़ान मिली।

इंडियन आईडल में परफॉर्म करते हुए नेहा।

एक कमरे के घर में गुजरा बचपन

नेहा कक्कड़ ने मार्च में ऋषिकेश में अपना बंगला खरीदा है। ये वही शहर है जहां नेहा का बचपन एक कमरे के घर में गुजरा है। अपने इंस्टाग्राम से नेहो ने अपने बंगले और पुराने घर की तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने इसके साथ बताया कि वो किराए के एक कमरे में रहते थे जहां उनकी मां एक टेबल बिछाकर उसे किचन की तरह इस्तेमाल किया करती थीं। जब भी नेहा इस पुराने घर को देखती हैं तो इमोशनल हो जाती हैं।

##



A day before her birthday, Neha Kakkar shared her struggle journey, showing her journey from childhood Jagratta to success



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad