कलेक्टर डॉ पंकज जैन के द्वारा दिए गए निर्देशो का क्रियान्वयन जिले में जारी है खासकर लॉकडाउन अवधि में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु किए जाने वाले प्रबंधो तथा सुरक्षा उपयोग का पालन हो रहा है कि नही इत्यादि की जांच पड़ताल सघन जारी है और संबंधितों पर नियमानुसार आन स्पॉट पर फाईन कर राशि वसूली जा रही है।
विदिशा एसडीएम श्री गोपाल सिंह वर्मा ने बताया कि विदिशा शहर में मास्क नही पहनने वालो की जांच पड़ताल करने के लिए पृथक से दल गठित किए गए है। उक्त दल में तहसीलदार श्रीमती सरोज अग्निवंशी, नायब तहसीलदार अंकिता यदुवंशी को शामिल किया गया है। दल के सदस्यों द्वारा सघन जांच पड़ताल की जा रही है खासकर वाहन चालकों के द्वारा ओर दुकान संचालकों के द्वारा मास्क का उपयोग किया जा रहा है कि नही। अब तक दल के अमले द्वारा 15 हजार रूपए की राशि फाइन के रूप में वसूली है।

