Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

रणबीर के परिवार के साथ पार्टी करती नजर आईं आलिया भट्ट, रिद्धिमा के साथ दिखी खास बॉन्डिंग

ऋषि कपूर के निधन के बाद अब फिर एक बार कपूर परिवार में खुशियों का माहौल देखा गया है। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद ही रणबीर कपूर और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के परिवार ने साथ पार्टी की हैं। बीते दिन हुई पार्टी की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें सब काफी मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शनिवार रात हुई पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आई तस्वीरों में दोनों परिवार साथ में पोज करते नजर आ रहे हैं। एक कोलाज शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, मेरा कंफर्ट जोन, फैमिलिया। इस पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, शाहीन भट्ट, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, सोनी राजदान और कुछ अन्य परिवार के लोग भी शामिल थे।

##

पार्टी में सोते नजर आए रणबीर कपूर

रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है जिसे आलिया भट्ट ने क्लिक किया है। इसमें शाहीन के साथ बैठे हुए रणबीर सोते हुए नजर आ रहे हैं हालांकि ऐसा उन्होंने सिर्फ फोटो के पोज के लिए किया था। ऋषि कपूर के निधन के बाद ये पहली बार है जब परिवार ने गैदरिंग रखी है।

रिद्धिमा कपूर की इंस्टा स्टोरी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alia Bhatt spotted partying with Ranbir's family, special bonding with Riddhima


from Dainik Bhaskar

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad