मुलताई। विकासखण्ड मुलताई की ग्राम पंचायत सरई में इस कोरोना महामारी के दौर में भी गांव के जिम्मेदार लोग भ्रष्टाचार करने से बाज नही आ रहे है। लगातार कोरोना महामारी की मार झेल रहे गरीब मजदूर अब भ्रष्टाचार की दोहरी मार झेल रहे है। पंचायत में बड़े पैमाने पर हर काम मे भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार गांव के सरपंच, सहायक सचिव द्वारा पंचायत के कार्यो में भारी अनियमितताये की गई है । पंचायत में चल रहे मनरेगा के कार्य मे मजदूरों को कम राशि का भुगतान किया जा रहा है। जो लोग किसी काम पर नही जा रहे है, उनके नाम से फर्जी बिल लगाकर हजारों रुपयो का भुगतान किया गया है । महिला मजदूरों से अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।
इसी के साथ साथ कोरोना से बचने के लिए पंचायत में सेनेटाइजर का छिड़काव नही किया गया है । ग्रामीणों को मास्क , साबुन आदि नही बाटे गए है । पंचायत में भारी अनियमितताएं चल रही है ।
इस सब से ग्रामीणों ने परेशान होकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे के साथ जिला पंचायत सी ई ओ त्यागी के समक्ष अपनी समस्याओं के निराकरण के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा ।
इस अवसर पर ग्राम के मजदूर रीना वाईकर, देविका सूर्यवंशी, मोहन सूर्यवंशी, केशोरी वरवड़े, प्रकाश सिरसम, राकेश गोहिते, कमल सूर्यवंशी श्यामबती बाई और समाजसेवी अनिल मानकर आदि ग्रामीण उपस्थित थे ।

