बैतूल । अभी अभी जानकारी आई है कि आज शाम घोड़ाडोंगरी तहसील के अंतर्गत कोयलारी गांव (रानीपुर) में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं । बताया जा रहा है कि उक्त महिला भी अन्य पॉजिटिव मरीजो की तरह ही मुबई से आई थी।
कोयलारी गांव की निवासी उक्त महिला को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब जिले में टोटल कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 35 हो गयी है। जिसमें से अभी तक 5 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है। अब जिले में कुल एक्टिव पॉजिटिव मरीजो की संख्या 30 हो गयी है।
इसी के साथ जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से जो आंकड़े बढ़ रहे है उसको देखते हुए जिला प्रशासन एवं जिलेवासी चिंतित होते नजर आ रहे हैं। बैतूल जिले में निरंतर बढ़ते हुए जितने भी मरीज है उन सब की हिस्ट्री मुंबई से जुड़ी है। अधिकतर पॉजिटिव निकलने वाले पेशेंट मुंबई से वापस बेतूल आए थे। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि मुंबई से बैतूल आने वाले ग्रामीणों को ही कोरोना ने अपने शिकंजे में लिया है।

