Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

तीन स्टाफ मेंबर हुए कोरोना संक्रमण से मुक्त, बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अब हम नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं'

बोनी कपूर के घर में काम करने वाले 3 नौकर कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। बोनी ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।

उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा, 'मुझे यह जानकारी देते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे 3 स्टाफ मेंबर जो कि कोविड 19 से संक्रमित थे, अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और उनका टेस्ट नेगेटिव आया है। मेरी बेटियों और मेरा टेस्ट पहले ही नेगेटिव आ चुका है। हमारा 14 दिन का होम क्वारेंटाइन पीरियड भी अब खत्म हो चुका है और अब हम नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।'

बोनी ने एक और ट्वीट में लिखा, 'हम उन सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं जो इस संक्रमण से जूझ रहे हैं, बाकी सबके लिए भी यही कहना चाहता हूं कि सुरक्षित रहें और सरकार की बताई गाइडलाइन्स का पालन करें।'

##

बोनी ने अपनी तीसरी ट्वीट में लिखा,'मैं और मेरा परिवार डॉक्टर्स, हेल्थ केयर वर्कर्स, बीएमसी, मुंबई पुलिस, राज्य और केंद्र सरकार को मदद और सहयोग के लिए धन्यवाद कहना चाहता है। साथ में हम इस कोविड 19 वायरस से उबर पाएंगे। '

##

19 मई को नौकर में हुई थी संक्रमण की पुष्टि: इससे पहले 19 मई को बोनी कपूर के मुंबई स्थित घर ग्रीन एकर्स में काम करने वाले एक नौकर में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद दो औरनौकर संक्रमित पाए गए थे जो बोनी के घर पर रहकर ही काम करते हैं।

तीन स्टाफ मेंबर के कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद बोनी ने अपने आपको परिवार समेत क्वारेंटाइन कर लिया था। बोनी अंधेरी (मुंबई) के लोखंडवाला इलाके में रहते हैं। इसी बिल्डिंग में अभिनेत्री तब्बू और टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी का भी घर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Boney Kapoor Confirms Three Staff Members Who Tested COVID-19 Positive Have Recovered, Says 'We Look Forward To Starting Afresh'


from Dainik Bhaskar

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad