Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

शिक्षकों एवं मैदानी सहयोगियों को मिलेगा शिक्षा संबंधी मार्गदर्शन फेसबुक पर होगी लाइव चर्चा

शिक्षकों एवं मैदानी सहयोगियों को मिलेगा शिक्षा संबंधी मार्गदर्शन
फेसबुक पर होगी लाइव चर्चा
30 जून, 2020




            शिक्षा विभाग द्वारा आज एक जुलाई को कोरोना संकट काल में कक्षा 9वीं से 12वीं के लिये विभाग की गतिविधियों एवं प्राथमिकताओं के संबंध में शिक्षकों एवं मैदानी सहयोगियों को वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जायेगा। इसके लिये  एक जुलाई को सुबह 11:00 बजे से फेसबुक पेज पर लाइव चर्चा की जायेगी। यह चर्चा सेकेण्डरी एजुकेशन से संबंधित गतिविधियों की कार्ययोजना पर होगी।
            सभी शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकों एवं अन्य मैदानी सहभागियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को जोड़ने के निर्देश दिये गये हैं। जिससे वे विभागीय गतिविधियों एवं प्राथमिकताओं से सीधे परिचित हो सकें। सहभागी सभी अधिकारी-कर्मचारी फेसबुक लाइव सत्र से जुड़ने के लिये मोबाइल में फेसबुक खोलकर Department of School Education, Madhya Pradesh या https://www.facebook.com/schooledudeptmp/ पर लॉगइन कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad