बैतूल 3 वर्षीय एवं 6 माह के बच्चों की भी आई रिपोर्ट पॉजिटिव
कल 32 वर्षीय महिला कोरोना सेम्पल पाॕजीटिव आया था उसी महिला के हैं दोनों बच्चे ट्रू नेट मशीन से प्राप्त हुई रिपोर्ट
बैतूल संवादाता ✍️
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आकोट (महाराष्ट्र) से पाढर आये युवक जिसकी कोरोना रिपोर्ट भोपाल में पॉजीटिव आयी थी, उनकी 32 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट भी कल 30 जून 2020 को ट्रू नेट मशीन से पॉजीटिव आयी है। महिला को डीसीएचसी बैतूल में भर्ती किया गया है। उसी महिला के दोनों बच्चों के भी सैंपल लिए गए थे जिसमें 3 वर्ष एवं छह माह का एक बच्चा भी है। आज उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है महिला एवं दोनो बच्चो को कांटेक्ट ट्रेसिंग कर ली गई है, संबंधित कांटेक्ट को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। कांटेक्ट की सेम्पलिंग की जा रही है। दर्शकों को बता दें कि यह लोग मूलतः अकोट महाराष्ट्र के रहने वाले हैं किंतु वर्तमान में यह लोग बैतूल में निवासरत हैं
डॉ. धाकड़ ने आमजन से आग्रह किया है कि बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगायें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बार-बार साबुन से हाथ अवश्य धोते रहें, कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों का पालन करें।

