Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मैं मम्मी-पापा को खुश नहीं रख पा रही हूं , मेरा किसी से अफेयर नहीं



बैतूल (खेड़ीसांवलीगढ़) मैं मम्मी और पापा को खुश नहीं रख पा रही हूूँ। मेरा किसी से अफेयर नहीं है। उक्त बात सुसाइड नोट में लिखकर खेड़ीसांवालीगढ़ निवासी एक युवती ने अपने ही घर में रविवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीएम के दौरान तलाशी में युवती के कपड़ों में सुसाइड नोट मिला है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। ग्राम खेड़ीसांवलीगढ़ निवासी १८ वर्षीय बुलबुल पिता भूरा राठौर ने अपने ही घर मेंं रविवार रात आठ बजे के लगभग फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने उस समय घटना को अंजाम दिया जबकि परिवार के लोग घर में ही नीचे थे। परिवार के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजन रविवार रात में ही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए थे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार शव का पीएम किया गया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। युवती कक्षा दसवीं तक पढ़ी है। इसके बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके पिता अनाज व मिर्ची का व्यापार करते हैं। पीएम में तलाश के दौरान मिला सुसाइड नोट युवती के शव का जिला अस्पताल में पीएम किया जा रहा था। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा तलाशी ली गई। युवती के कपड़ों में दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें युवती ने लिखा कि वह माता-पिता को खुश नहीं रख पा रही रही थी। उसका किसी लड़के से अफेयर नहीं था। मेरे मरने के बाद इस बात को लेकर कोई कुछ बोलता है तो इसे झूठा माना जाएगा। वही युवती के परिजनों ने सुसाइड नोट में लिखी राइटिंग को बेटी की ही राइटिंग बताया है। इनका कहना युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उसके कपड़ों में सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें माता-पिता को खुश नहीं रख पाने और किसी लड़के से अफेयर नहीं होने की बात लिखी है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मोहित दुबे, थाना प्रभारी कोतवाली बैतूल।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad