बैतूल। सोशल मीडिया पर एक प्रधान आरक्षक पुलिसकर्मी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार की फेसबुक पोस्ट "क्यों ना इस बार मुलताई नगर अध्यक्ष मुस्लिम समाज से हो" पर आपत्तिजनक टीका टिप्पणी करने पर जिला अधीक्षक ने तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रधान आरक्षक प्रकाश रघुवंशी को निलबिंत कर जांच के आदेश दिए है।
जिले में लगातार पुलिस विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा अपनी विभागीय मर्यादा से परे जा कर समाजिक साम्प्रदायिक भावनाओ को तार तार करने का काम किया जा रहा है, इसके पहले भी एडवोकेट बुंदेले के मामले में ऐसा ही रवैया सामने आया था।
फिलहाल उपरोक्त मामले में मुलताई के वरिष्ठ पत्रकार ने 8 जून 2020 को फेसबुक पोस्ट की थी जिस पर एक पुलिसकर्मी प्रकाश रघुवंशी द्वारा अमर्यादित असामाजिक समुदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी की थी जिससे सभी मे आक्रोश व्याप्त था। पूरे मामले को लेकर पत्रकार राजेश खडसे ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने ततपरता दिखाते हुए मामले कि गंभीरता को देखते हुए उक्त प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पूरे मामले में डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप पहाड़े और मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद मीडिया प्रभारी मोहम्मद अफसर खान ने भी एसपी डी.एस भदौरिया को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।
पूरे मामले में अजाक थाना प्रभारी पुरोहित जी ने मामले मे जानकारी देते हुये बताया की एक पुलिस कर्मी द्वारा किए गए कृत्य पर पूरे पुलिस विभाग को गलत नजर से देखना उचित नही है। पुलिस विभाग द्वारा अपने कर्मचारी की गलती पर तत्काल कार्यवाही की गई है जिससे आगे ऐसी गलती दूसरा कोई न करे।


