मुलताई इंदिरा गांधी वार्ड वासियों ने जिला पंचायत सदस्य राजा पवार के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीएल चनाप को ज्ञापन सौप, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बंद किए जा रहे, मार्ग को खुलवाने की मांग की । वार्ड वासियों ने अधिकारियों को बताया कि पीएचई विभाग बाउंड्री वाल बना कर आम रास्ता बंद कर रहा है। जिससे अनेक वार्ड वासियों का आवागमन अवरुद्ध होगा जिसे देखते हुए ,फेंसिंग कार्य बंद कर, आम रास्ता खोले जाने की मांग की।
इंदिरा गांधी वार्ड के बड़ी संख्या में लोग जिसमें महिलाएं भी शामिल थी मंगलवार को भाजपा नेता राजा पवार के नेतृत्व में तहसील प्रांगण पहुंचे, जहां वार्ड वासियों ने पीएचई विभाग द्वारा फेंसिंग बनाकर रास्ता बंद किए जाने के विरोध में ज्ञापन सौप, वार्ड वासियों के लिए रास्ता खोले जाने की मांग की, एसडीएम चनाप ने वार्ड वासियों को आवश्यक कार्रवाई का विश्वास दिलाया है। सौपे ,गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ठेकेदार द्वारा विभाग की भूमि पर बाउंड्री वाल बनाई जा रही है, जिसके तहत जेसीबी से इंदिरा गांधी वार्ड में पिल्लर के गड्ढे खोदे जा रहे हैं। अगर विभाग द्वारा उक्त स्थल पर बाउंड्री वाल निर्माण कर लेता है तो, इससे इंदिरा गांधी वार्ड वासियों का रास्ता बंद हो जाएगा। जिसके चलते उन्हें आवागमन में भारी असुविधा होगी, बाउंड्री वॉल के दूसरी ओर अनेक निजी भूखंड है जिसके आवागमन के लिए वार्ड वासी कई वर्षों से इस मार्ग का उपयोग करते आ रहे हैं। बाउंड्री वाल बनने से यह मार्ग बंद हो जाएगा। और फिर अनेक मकान मालिकों को अपने घर पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि इन मकानों तक पहुंचने के लिए मकान स्वामियों को अन्य वैकल्पिक मार्ग भी नहीं है जिस मार्ग को पीएचई अधिकारी रास्ता बता रहे हैं वह अत्यंत संकीर्ण है जहां से अपने घर पहुंचना अत्यंत कठिन है जिसे देखते हुए पीएचई विभाग का बाउंड्री वाल निर्माण कार्य तत्काल रोका जाए ,ताकि वार्ड वासी अपने घरों तक आसानी से पहुंच सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुस्तफा पटेल, फरियाल बानो पटेल, रमजान सिराजुद्दीन पटेल, लक्ष्मी नारायण पटेल ,बंसीलाल पवार ,रुकमणी डोंगरे, शिवाजी खडसे, राजेंद्र पटवा,, स्वप्निल पटवा ,शिवजी देशमुख , सविता धर्मे आदि प्रमुख है।

