Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बसों का परिवहन बंद होने से बस एजेंटों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी।



मुलताई। लॉक डाउन के चलते पूरे देश मे बसों का परिवहन बंद होने के कारण नगर के बस एजेंट इन दिनों आर्थिक तंगी की हालत से जूझ रहे है। जिनका पूरा जीवन यापन और घर खर्च बसों के माध्यम से ही चलता था ऐसे कुछ एजेंटों की माली हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है।
            बस एजेंटो की खराब स्थिति को देखते हुए सभी बसो के एजेंटों ने एक जुट हो कर पांच हजार रूपए प्रतिमाह के हिसाब से आर्थिक सहायता के लिए अपनी मांगों को लेकर मुलताई तहसील कार्यालय पहुचकर एस डी एम सी एल चनाप को ज्ञापन सौपा।
          बस एजेंट संघ के अध्यक्ष किसन उदासी ने बताया की 22 मार्च  से लॉक डाऊन लग जाने के कारण बस बन्द है। हम सब पुर्ण रुप से बस पर आसरित है। आज 68 दिन से बेरोजगार हो गये है। हम सब बहुत परेसान है, हमारे घर की स्थिति खराब है। घर मे कुछ राशन नही है। यहा तक दवा गोली के लिए रूपए पैसे नही है। हम लोगो की आर्थिक मदद की जाए।
       ज्ञापन देने वालो में बाबू पठान, सतीश बारंगे, अब्दुल भाई, संतोष बंगाली, पिंटू भाई, अविनाश भाई, बच्चू उदासी, राजा भाई और सुदामा आदि तहसील कार्यालय पहुचे थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad