Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मानवता की मिशाल बने नगर के समाजसेवी और अधिकारी।



मुलताई। कल रात में विजयवाड़ा से ट्रक के माध्यम से मुलताई तक पहुचे सीधी के 18 मजदूरों को ट्रक मुलताई फोर लेन पर पाठक राइस मिल के सामने उतार कर चला गया। भूख प्यास से बेहाल मजदूर अपने गांव सीधी जाने के लिए पैदल ही छिंदवाड़ा की ओर निकल पड़े। जैसे ही मुलताई के युवा समाजसेवी लोकेश सेवतकर, इंद्रेश फरकाड़े, हिमांशु बारंगे के माध्यम से युवा नेता सुमित शिवहरे को जानकारी मिली तत्काल मजदूरों को रोक कर उनकी समस्या देखते हुए व्यवस्था बनाने में लग गए । 
          सुमित शिवहरे ने तत्काल इनकी सूचना एसडीएम सीएल चनाप एवं तहसीलदार सुधीर जैन को दी। जिन्होंने सभी मजदूरो के रुकने की व्यवस्था उत्कृष्ट स्कूल में करवाई। नगर के अनुसुइया सेवा संगठन को जानकारी मिलने पर उन्होंने इन सभी के भोजन की व्यवस्था की ।
          कुछ मजदूरों के पैर में चप्पलें ना देख तहसीलदार सुधीर जैन एवं पटवारी सोहबत धुर्वे ने सभी मजदूरों को चप्पलें उपलब्ध करवाई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। रात में स्कूल मर रुकने के बाद सुबह सभी मजदूरों को भोजन करा कर खान बस से सीधी रवाना किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad