Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बाजार और दुकानें रहीं बंद, बेवजह निकलने वालों पर प्रशासन का शिकंजा

शहर मेंकोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या अब हर दिन बढ़ रही है ऐसे में जरूरत थी सख्त लॉकडाउन की। प्रशासन ने इस बार किराना सहित सब्जी की दुकानों को भी बंद रखने के आदेश दिये थे। यह सख्ती काम भी आई और संडे को टोटल लाॅकडाउन जैसा नजारा रहा। शहर के लोगों ने इस एक दिन के विराम में साथ भी दिया जिससे बंद लगभग सफल रहा। इस विराम में निजी दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर पाबंदी लगी थी इसके बाद भी लोग घरों से निकले जिन पर कार्यवाही भी हुई। कुछ काॅलोनियों में भी लोग नहीं माने और दुकानें खोलकर बैठ गये।
जिले में मरीजों की संख्या 3 सैकड़ा के पार कर चुकी है और शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमण अब फैल रहा है। लोगों को अब ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। कलेक्टर भरत यादव ने भी एक दिन का विराम रखने के आदेश दिये थे, ताकि कोरोना वायरस की चेन को ब्रेक किया जा सके। पिछले संडे को भी विराम लगाया गया था, लेकिन उसमें अति आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें खुली थीं। इस बार दूध, दवाई, गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों को ही खोलने की छूट दी गई थी इसके अलावा होम डिलीवरी करने की भी परमीशन थी।

चाट-फुल्की के ठेले लगे थे

नगर निगम सीमा क्षेत्र में 6 दिन बाजार खुले रहते हैं और एक दिन का विराम रहता है इसके बाद भी लोग पाबंदियों को तोड़कर काम कर रहे हैं। लोगाें की लापरवाही उन पर भारी पड़ सकती है। अगर कहीं से संक्रमण फैल गया तो मुश्किलें और बढ़ जायेंगी या फिर किसी की काॅन्टेक्ट हिस्ट्री में आ गये तो भी 14 दिन होम क्वारंटीन रहना पड़ेगा। इन सब नियमों को तोड़कर शांतिनगर, दमोहनाका क्षेत्र में कुछ चाट-फुल्की के ठेले खुले थे तो कुछ लोग किराना दुकान खोलकर बैठे थे। इसी तरह कुछ सब्जी के ठेले वाले भी काॅलोनियों में पहुँच गये थे। इसी तरह वाहनों में घूमने वालों पर भी पुलिस ने कार्यवाही की।

आज से पुराने समय पर खुलेंगी दुकानें

एक दिन के विराम के बाद 22 जून सोमवार से फिर से पुराने समय सुबह 7 बजे से रात के साढ़े 8 बजे तक दुकानें खुल सकेंगी। इन दुकानों के लिये जो गाइडलाइन तय की गई है उसका पालन करना होगा। वहीं रात 9 बजे से सुबह के 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। पी-4



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Markets and shops remain closed, administration screws on those who are needlessly

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad