Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मानसून की एक इंच मुस्कान

शहर में रायसेन की ओर से दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने प्रवेश कर लिया है। पिछली बार भी भोपाल से रायसेन होते हुए सागर में मानसून पहुंचा था। लेकिन 7 साल (वर्ष 2013) बाद इस बार मानसून शहर में समय पर सक्रिय हो पाया है। 2013 में 15 जून को ही मानसून सक्रिय हो गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने
सागर में इस साल मानसून के सक्रिय होने के लिए 15 से 21 जून के बीच की तारीख घोषित की थी।
प्रदेश के साथ मानसून की पहली बारिश ने शहर को तर कर दिया। करीब 1 घंटे में आधा इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड में ली गई। रात 11.30 बजे तक लगभग 1 इंच बारिश हो गई। हालांकि पिछले साल की पहली मानसूनी बारिश से यह कम है। पिछले साल मानसून के पहले ही दिन 3 इंच बारिश हुई थी। उधर, तेज बारिश की वजह से मुख्यबाजार में पानी भर गया। कुछ ही देर बाद बारिश धीमी होने से पानी उतर भी गया। सबसे ज्यादा दिक्कतें वहां हुई जहां सीवरेज का काम किया जा रहा है। खुदी हुई सड़कों और मिट्‌टी की वजह से लोग और वाहन फिसलते रहे। शाम को भी हल्की बारिश और हवाओं की वजह से गर्मी से राहत मिली।

इस बार की अच्छीबारिश की संभावना
जिले में 1142 मिमी. औसत बारिश होती है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान हैं कि इस बार समय पर मानसून के सक्रिय होने से बारिश के दिनों की संख्या बढ़ेगी। वर्ष 2020 में 1200 मिमी. बारिश होने के अनुमान जताया जा रहा है।

खेती के लिए अनुकूल
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक समय पर मानसून के आने से 110 दिनों की फसलों को फायदा होगा। सागर जिले में 3 लाख हेक्टेयर से ज्यादा में सोयाबीन लगाया जाता है, जिसकी इस बार अच्छी पैदावार होने की संभावना हैं।

18 जून तक का गणित
1 जून से अभी तक हुई कुल बारिश - 81.9 एमएम
18 जून तक होने वाली सामान्य बारिश - 37.4 एमएम
2019 में 18 जून तक हुई थी बारिश - 4.4 एमएम

ऐसे रही पारे की चाल
सुबह 5.30 बजे 24.8
सुबह 8.30 बजे 27.2
सुबह 11.30 बजे 30.6
दोपहर 2.30 बजे 34.8
दोपहर 5.30 बजे 22.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

पारा 12 डिग्री तकनीचे पहुंचा
अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। बारिश ने तापमान को 12 डिग्री तक गिरा दिया। शाम 5.30 बजे तापमान 22.8 डिग्री था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One inch smile of monsoon

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad