Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पिता के साथ घर के बाहर सो रहा था बेटा, पेड़ से लटककर लगाई फांसी

बुधारा गांव में शनि-रविवार की रात 18 साल के लड़के ने नीम के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक, बुधारा में रहने वाले रामबाबू सखवार व उनका बेटा संजय शनिवार की रात का भोजन करने के बाद घर के बाहर पास-पास सो रहे थे। रात में संजय उठा और घर में रखे कपड़े के रस्से को लेकर घर के बाहर खड़े नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया। सुबह 5 बजे रामबाबू जागे तो पाया कि संजय बिस्तर से गायब है। इधर-उधर नजर दौड़ाई तो बेटे का शव नीम के पेड़ पर झूलता नजर आया। सूचना पाकर पोरसा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पीएम कराया। उल्लेखनीय है कि बुधारा गांव के इसी मोहल्ले में रहने वाले कैलाश सखवार की 18 साल की बेटी राखी ने भी 11 जून की रात अपने घर के दरवाजे में तार लगाकर दुपट्‌टे से फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad