नगरीय निकाय के चुनाव हेतु फोटोयुक्त मतदाता सूची का द्वितीय प्रशिक्षण सपन्न
मुलताई। आगामी समय मे नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। आज नगर पालिका सभा कक्ष में फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण के संसोधित कार्यक्रम के तहत द्वितीय प्रशिक्षण सपन्न हुआ।
नगर पालिका में आज प्रशिक्षक दिलीप दाभाड़े ने वार्ड के लिए प्राधिकृत कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने पहुचे थे। उन्होंने कोरोना महामारी के चलते पुनरीक्षण केंद्रों पर बरती जाने वाली एहतियात के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

