मुलताई में राजनीतिक पार्टियों के ऊपर है व्यक्तिगत सम्बंध ।
कुलदीप पहाड़े ✍️
मुलताई। मा ताप्ती की पावन नगरी मुलताई में राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मी हमेशा तेज रहती है। लेकिन मुलताई में व्यक्तिगत सम्बद्ध राजनीति से ऊपर देखे जा सकते है। जहां पर पार्टीगत विचारधारा से ऊपर उठ कर सभी एक दूसरे के सुख दुख में एक साथ कार्यक्रमों में मिलजुल कर पहुचते है।
आज का यह नजारा और मौका मुलताई नगर से शुरू हुए दैनिक समाचार पत्र ताप्ती समन्वय के संपादक गगनदीप खरे जी के नवनिर्मित घर के गृहप्रवेश के अवसर पर देखा गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे एवं कांग्रेस नेताओं के साथ भाजपा से पूर्व नगर अध्यक्ष हेमंत शर्मा आदि पार्टी पदाधिकारी और नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार बंधु राजनीतिक गलियारों की चर्चा एक साथ करते नजर आए।

