Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से फील्ड स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश



मोइन खान✍


छिन्दवाडा-कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों से कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिये स्क्रीनिंग और बारहवीं की परीक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये घर-घर जाकर दो चरणों में स्क्रीनिंग करें । प्रथम चरण 10 दिन में और व्दितीय चरण 15 जुलाई तक पूरा करना सुनिश्चित करें । उन्होंने इस दौरान सभी फील्ड अधिकारियों से कहा कि वे बारहवीं की परीक्षा निर्विघ्न संपन्न करायें । इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह नागेश व अतिरिक्त कलेक्टर श्री राजेश बाथम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad