Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

10 से 25 लाख तक लोन लेकर, खुद का रोजगार शुरू करने हेतु आवेदन आमंत्रित।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनांतर्गत आवेदन आमंत्रित

बैतुल। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए राज्य कार्यालय खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भोपाल द्वारा विभागों को लक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बैतूल को 56, खादी ग्रामोद्योग बैतूल को 42 एवं खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग को 42 इकाइयों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इनमें क्रमश: 167.54 लाख, 125.68 लाख एवं 125.68 लाख रूपए वित्तीय मार्जिन मनी दी जाएगी।
योजना का लाभ केवल विनिर्माण (मेन्युफेक्चरिंग)/सेवा ईकाई की स्थापना हेतु पात्रता होगी। विनिर्माण (मेन्युफेक्चरिंग) ईकाई हेतु कुल पूंजी विनियोजन 25 लाख तक एवं सेवा ईकाई की स्थापना हेतु 10 लाख तक होगी। प्राप्त लक्ष्यों का विभाजन जिले की शाखावार किया जा चुका है। योजना का लाभ लिए जाने हेतु आवेदन को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
जिले के शिक्षित, बेरोजगार युवक-युवती अपना स्वयं का उद्यम स्थापित करने हेतु बैंक के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनांतर्गत लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय बैतूल में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं अथवा दूरभाष क्रमांक 07141-234326 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad