रामपुरमाल चिमनढाना निवासी 28 वर्षीय युवक ने कोरोना से जीती जंग
बैतूल | जिले के विकासखण्ड शाहपुर के ग्राम रामपुरमाल (चिमनढाना) निवासी 28 वर्षीय युवक तमिलनाडु के आवड़ी से 22 जून को अपने ग्राम रामपुर आया। युवक बोरवेल मशीन पर कार्य करता था, जिसका 23 जून को कोरोना का सेम्पल लिया गया एवं उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आयी। युवक को आदिवासी बालक छात्रावास कोविड केयर सेंटर शाहपुर लाकर भर्ती किया गया। युवक को किसी प्रकार के कोई लक्षण नहीं थे, विगत् 10 दिनों से कोविड केयर सेंटर में भर्ती रखा गया। शनिवार 04 जुलाई को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर अगले 7 दिवस के लिये आईसोलेशन सेंटर में रखा गया।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र साहू, चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेन्द्र यादव, बीईई श्री भगतसिंह उइके, बीपीएम श्री बलदेव नागले, बीसीएम श्री क्रांति यादव, स्टाफ नर्स श्रीमती शशिमाला लाजरस, श्रीमती पूनम राठौर एवं मेल स्टाफ नर्स श्री राजेश श्रीवास एवं समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा।
