शनिवार सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुलेगा मुलताई मार्केट।
✍ पाशा खान / कुलदीप पहाड़े
मुलताई। नगर मे कोरोना मरीजो के मिले के बाद सोमवार से पांच दिन का लॉक डाउन घोषित किया गया था, जिससे पूरा मार्केट बंद था। अब व्यापारी असमंजस की स्थिति मे थे की शनिवार लॉक डाउन न होने के बाद भी क्या गुमास्ता एक्ट के कारण दुकाने बंद रखना पड़ेगा या खोल सकेंगे।
शनिवार मार्केट खुलने के लिए आज एसडीएम सीएल चनाप से वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत शर्मा, मनीष माथनकर, हनी भार्गव, नमन अग्रवाल, कांग्रेस नेता कमल सोनी, व्यापारी दीपेश बोथरा, नितिन भार्गव आदि व्यापारियों ने मिलकर चर्चा की और शनिवार मार्केट खुलने के लिए आग्रह किया जिस पर एसडीएम ने आदेश जारी कर शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मार्केट खुलने की अनुमति दी है। जिसमे सभी तरह की दुकाने शनिवार को खुली रहेगी। लेकिन सभी को कोविड़ 19 से सुरक्षा हेतु जारी नियमो का पालन करना होगा।


