गुना मे दलित परिवार पर हुए अत्याचार के खिलाफ जयस एवं युवा आदिवासी संगठन ने सौपा ज्ञापन।
✍ पाशा खान / कुलदीप पहाड़े
बैतूल । युवा आदिवासी संगठन दामजीपुरा एवं जयस भीमपुर कार्यकर्ताओ के द्वारा गुना जिले के केंट के अंतर्गत जगनपुर चक्र मैं अनुसूचित जाति दम्पत्ति राजकुमार अहिरवार सावित्रीबाई पर बेरहमी तरीके से लाठी बरसाने और उन्हें जहर पीने पर मजबूर करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने तथा उक्त किसान को 5 लाख मुआवजा देने की जयस संघटन द्वारा मांग किया गया उपस्थित कार्यकर्ता , यूवा आदिवासी विकास संगठन दामजीपुरा से पंकज कवड़े रितेश बकोरिया जयस संगठन भीमपुर,तिरु.शंभु गोंडधुर्वे( AVS Group संचालक) विजेश इरपाचे (जयस ब्लॉक अध्यक्ष) महेश्वर कवड़े महामंत्री पप्पू काकोड़िया प्रभारी रामकरण घुर्वे महामंत्री कमलेश काकोडिया राजेश उइके (एडवोकेट )सुरेंद्र उइके ( एडवोकेट ) अंशु उइके समीर धुर्वे आदि लोग उपस्तिथ थे।


