भोपाल. एमपी बोर्ड का10वीं का नतीजा शनिवार को जारी हुआ। इसमें 62.84% स्टूडेंट्स पास हुए। ये पिछले साल के रिजल्ट 61.32% से करीब 1% ज्यादा है। इस बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी। इनमें 65.97% छात्राएं और 60.09% छात्र पास हुए। 15 छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया है। इन सभी ने पूरे 300 अंक हासिल किए हैं। इसमें 3 छात्र गुना के हैं। वहीं, एक छात्रा कर्णिका मनोज मिश्रा भोपाल की है।
बोर्ड ने 4 सरकारी वेबसाइट और मोबाइल फोन पर दो ऐप में यह रिजल्ट अपलोड किया है। इस बार 10वीं की परीक्षा में 11 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कोरोना की वजह से 10वीं का नतीजा पहले घोषित किया गया है। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार बोर्ड का रिजल्ट अलग-अलग जारी कर रहा है और कोई कार्यक्रम भी नहीं होगा।
यहां रिजल्ट देखे जा सकते हैं
- www.mpresults.nic.in
- www.mpbse.mponline.gov.in
- www.mpbse.nic.in
- https://www.fastresult.in
मोबाइल फोन ऐप
- गूगल प्ले स्टोर पर MPBSE MOBILE APP, MP Mobile और FastResult App पर
- Window App Store पर MP Mobile App पर
यह करना होगा
- अधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर लॉग-इन करें।
- एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 पर क्लिक करें।
- नया पेज कुछ नए ऑप्शन के साथ खुल जाएगा।
- यहां पर अपना रोल नंबर भरें।
- दूसरे में एप्लीकेशन नंबर भरें।
- सभी जानकारियों को जांचकर उसमें पूरी डिटेल भर दें।
- ओके करते ही एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसकी पीडीएफ फाइल ले सकते हैं।

